E-Paperhttps://baatjantaki.vishavsevak.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifVIHAR YOG MITRA MANDALबिहार

माड़र रणखेत में किसान महा पंचायत का आयोजन,कई दिग्गज किसान नेताओं ने लिया हिस्सा

माड़र रणखेत में किसान महा पंचायत का आयोजन, लिये कई दिग्गज किसान नेताओं ने भाग

8 अगस्त 26 खगड़िया 

खगड़िया। जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत माड़र पंचायत के रणखेत मैदान में किसान महा पंचायत का आयोजन किया गया जिसमें कई दिग्गज किसान नेता भाग लिये।

किसान नेता राकेश टिकैत, पूर्व मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव, संयुक्त किसान मोर्चा के अशोक सिंह, अनिल यादव पूर्व चेयरमैन नगर परिषद खगड़िया सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

 किसान नेता राकेश टिकैत ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य, एमएसपी, अनाज के लागत का दुगुना दाम, निशुल्क खाद बीज सिंचाई, कर्ज माफी, स्वामीनाथन आयोग के सिफारिश लागू करने, किसानों के सहमति पर जमीन अधिग्रहण, मक्का केला दूध मछली फल आधारित फैक्ट्री का निर्माण, आदि सवालों को लेकर सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई जारी रहेगी। 750 किसानों की शहादत के बल पर तीन कृषि बिल काला कानून वापस हुआ, शहीदों के संकल्प के साथ जान देंगे जमीन नहीं देंगे नारों को बुलंद किया।

इधर, देश बचाओ अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता किरण देव यादव ने किसान महा पंचायत का पुरजोर समर्थन किया तथा कहा कि विगत 2 अक्टूबर को पटना के आईएमए हॉल में किसान महा पंचायत आयोजित कर पूरे बिहार के सभी जिलों में किसान महापंचायत आयोजित करने का शंखनाद किया है। किसान महापंचायत का सभी जिलों में आयोजन निरंतर जारी रहेगा।

बात जनता की

Ravish Kumar S/O-Sri Suresh Chandra Yadav AT-PURANIGANJ Near Sandalpur phari ward no 37 Munger Bihar 811201

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!