15 अक्टूबर को पंचायती राज मंत्री एवं सचिव का किया जाएगा घेराव प्रदर्शन सभा – किरण देव यादव
बड़ी संख्या में पटना कूच करेंगे स्थानीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायती राज के जन प्रतिनिधि
खगड़िया। बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ, खगड़िया जिला अध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष किरण देव यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 15 अक्टूबर 2026 को 11:00 बजे दरोगा राय ट्रस्ट भवन में बैठक कर निकलकर पटना में पंचायती राज मंत्री एवं सचिव का घेराव किया जाएगा तथा धरना प्रदर्शन सभा किया जाएगा।
श्री यादव ने कहा कि विभाग में व्याप्त अफसरशाही, भ्रष्टाचार, तानाशाही, पूर्व आदेश के उल्लंघन के खिलाफ तथा जायज मांगे पूरा नहीं करने के विरोध में घेराव धरना प्रदर्शन सभा किया जाएगा।
श्री यादव ने अधिक संख्या में बिहार के सभी जिलों से पंच सरपंच उप सरपंच को अधिक संख्या में भाग लेने का अपील किया है। आंदोलन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष आमोद निराला करेंगे।
श्री यादव ने 10 सूत्री मांगें – 2001 ई से पेंशन चालू करने, एमएलसी चुनाव का वोटर बनाने, पंचायती राज आयोग का गठन करने, ग्राम कचहरी को सर्व सुविधा संपन्न करने, सम्मान सुरक्षा सुविधा वेतन बीमा भत्ता पेंशन अन्य अधिकार देने, पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ करने, पर्व के मद्देनजर लंबित भत्ता जल्द भुगतान करने, डीजीपी के आदेश आलोक में लाइसेंसी हथियार निर्गत करने एवं नोटिस तामिला हेतु चौकीदार प्रहरी बहाल करने, सच्चे अर्थों में मजिस्ट्रेट का पावर देने एवं वेतन वृद्धि करने आदि पूरा करने की मांग किया है।
श्री यादव ने कहा कि विभिन्न आसन्न पूजा के मद्देनजर मानदेय निर्गत होने के बावजूद पंच सरपंच के खाते पर नहीं भेजी जा रही है लंबित है। डीजीपी के आदेश के बावजूद लाइसेंसी हथियार सहज प्रक्रिया से जनप्रतिनिधियों को नहीं दी जा रही है। नोटिस तमिल हेतु चौकीदार प्रहरी बहाल नहीं की जा रही है। एमएलसी चुनाव का वोटर आश्वासन एवं आदेश के बावजूद नहीं बनाया गया है। पंचायती राज आयोग का गठन नहीं किया जा रहा है। सचिव मनमाने एवं तानाशाही तरीके से कार्य करते हैं। सरकार एवं विभाग का आदेश सुनते-सुनते प्रतिनिधि का कान पक गया है। जन प्रतिनिधियों में आक्रोश व्याप्त है। सचिव एवं मंत्री के घेराव आंदोलन में पूरे बिहार से बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि आंदोलन में भाग लेंगे।
उक्त आंदोलन में पंच सरपंच मुखिया वार्ड सदस्य पंचायत समिति सदस्य प्रमुख जिला परिषद भाग लेंगे।
सुबे बिहार से अधिक से अधिक संख्या में भाग लें