E-Paperhttps://baatjantaki.vishavsevak.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifVIHAR YOG MITRA MANDALक्राइमखेलछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दुनियादेशधर्मबिहारयुवाराज्यलोकल न्यूज़
Trending
पटना के शास्त्री नगर की झुग्गी बस्ती में आग लग गई
फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के समीप स्थित स्लम एरिया में बुधवार को अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि बाद में आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही शास्त्री नगर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई। करीब 20 मिनट बाद दमकल की टीम भी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने बाद आग पर काबू पा लिया।
फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान का सही आकलन किया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक लोगों के बीच दहशत का माहौल बना रहा।