E-Paperhttps://baatjantaki.vishavsevak.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifVIHAR YOG MITRA MANDALदुनियाबिहार

नेपाल देश के मधेश प्रांत के मुख्यमंत्री पद पर कृष्ण देव यादव के चुने जाने पर किया हर्ष व्यक्त, दी बधाई

नव चयनित मुख्यमंत्री से बिहार एवं भारत से बेहतर रिश्ता बनने में सहायक सिद्ध होगा - किरण देव यादव

नेपाल देश के मधेश प्रांत के मुख्यमंत्री पद पर कृष्ण देव यादव के चुने जाने पर किया हर्ष व्यक्त, दी बधाई

नव चयनित मुख्यमंत्री से बिहार एवं भारत से बेहतर रिश्ता बनने में सहायक सिद्ध होगा – किरण देव यादव 

 बिहारवासीयों ने खुशी और उत्साह से नेपाल के मधेश प्रांत के मुख्यमंत्री बनने पर कृष्ण देव यादव को फरकिया बिहार से बधाईयां का तांता लगा हुआ है। इसी क्रम में सर्वजन यादव समाज के अध्यक्ष किरण देव यादव ने नेपाल देश के मधेश प्रांत के मुख्यमंत्री पद पर कृष्ण देव यादव के चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है।
समाजसेवी किरण देव यादव ने हर्ष व्यक्त करते हुए खुशियों का इजहार किया। उन्होंने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि नव चयनित मुख्यमंत्री कृष्णदेव यादव के नेतृत्व में मधेश प्रांत का सर्वांगीण विकास होगा । प्रांत बेहतर शिक्षित विकसित एवं समृद्ध होगा जिससे नेपाल विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा। एवं मधेशियों का हक हकूक अधिकार मिलेगा।
श्री यादव ने कहा कि नव चयनित मुख्यमंत्री कृष्ण देव यादव बिहार से सटे होने के कारण बिहार एवं भारत के साथ बेहतर रिश्ता मजबूत होगा। भारत और बिहार सदैव नेपाल के साथ मैत्री भाव रखते हैं विगत दिनों नेपाल को बाढ़ जल प्रलय भूकंप आदि संकट के समय में सहयोग के साथ भारत नेपाल के बीच गहरा रिश्ता रहा है। श्री यादव ने नेपाल के मधेश प्रांत के नव चयनित मुख्यमंत्री कृष्णदेव यादव के उज्जवल भविष्य की कामना किया है। कहा कि सात दलों का समर्थन से कृष्ण देव यादव का मुख्यमंत्री बना मधेश प्रांत एवं नेपाल के राजनीतिक दिशा में क्रांति होगी।
इधर, सर्वजन यादव समाज के सूत्रधार किरण देव यादव ने बिहार अप मध्य प्रदेश यानी पूरे देश में विभिन्न पदों पर जांच वैज्ञानिक डॉक्टर इंजीनियर प्रोफेसर आदि पदों पर हो रहे यादव समाज के युवाओं का चयन होने पर बधाई दिया है।
श्री यादव ने मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा का बयान यादव लुच्चा लफंगा वाली विवादित जातिवादी बयान का घोर निंदा किया है। उन्होंने ने कहा कि संवैधानिक पद पर मंत्री के जातिवादी बयान के आलोक में मंत्री पद से बर्खास्त करना चाहिए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे।

बात जनता की

Ravish Kumar S/O-Sri Suresh Chandra Yadav AT-PURANIGANJ Near Sandalpur phari ward no 37 Munger Bihar 811201

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!