पटना के नंदगांव पंडाल में दिखेगा मां काली का रौद्र रूप
बिहार पटना के नंदगाँव, जेडी वीमेंस कॉलेज में दुर्गा पूजा की तैयारियाँ शुरू हो गई हैं।
- इस वर्ष 2026 में न्यू स्टूडेंट क्लब, नंदगाँव पटना बिहार की ओर से दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। पूजा पंडाल, आकर्षक सजावट और विशेष थीम को लेकर तैयारियाँ जोरों पर हैं।
इस बार पंडाल में माँ काली का रौद्र रूप देखने को मिलेगा। पंडाल की थीम
बहुत ही भव्य और रौद्र रूप वाली धार्मिक थीम है। मां काली द्वारा रक्तबीज का संहार
“अहंकार और उसके विनाश का प्रतीक” पर आधारित होगी।
माँ काली के रौद्र स्वरूप के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया जाएगा कि अहंकार चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, अंत में सत्य और धर्म की ही विजय होती है।
पंडाल की सजावट, लाइटिंग और थीम आधारित प्रस्तुति श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहेगी।
तो अगर आप भी इस दुर्गा पूजा में माँ के दर्शन और भव्य पंडाल का अनुभव करना चाहते हैं, तो जरूर आइए नंदगाँव, जेडी वीमेंस कॉलेज।
सप्तमी को माँ का पट खुलने के बाद भोग-प्रसाद चढ़ाने की परंपरा है।
सप्तमी को माँ का पट खुलने के बाद भोग-प्रसाद चढ़ाने की परंपरा है। सप्तमी को माँ को हलवा, अष्टमी को खीर और नवमी को खिचड़ी का भोग अर्पित किया जाएगा।
भोग के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे और प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया जाएगा।
इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में पूजा समिति के सदस्य पूरी मेहनत और श्रद्धा के साथ जुटे हुए हैं।
हैडलाइन: नंद गाँव में दुर्गा पूजा पर 10 लाख का बजट। 🔸 विवरण:
पूजा आयोजकों के अनुसार, इस वर्ष माँ काली के श्रृंगार, सजावट, पंडाल निर्माण, पूजा और भोग प्रसाद पर करीब 10 लाख रुपये का खर्च होगा। आयोजकों का कहना है कि इस बार का आयोजन पहले से अधिक भव्य
और आकर्षक होगा
पूजा समिति के सदस्यों में चंदन यादव, संतोष यादव, सोनू झा, सौरभ कुमार, रोहित गुप्ता, सोनू गुप्ता, यादवांस रोहित, सन्नी यादव, दीपक यादव, राहुल यादव, विवेक कौ गुप्ता और बॉबी यादव शामिल हैं।
रविकुमार