मुख्यमंत्री जी बयान अप्रांसगिक है-एजाज अहमद
राजद के प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री से सवाल पुछते हुए कहा अपराध और क्राइम में अंतर समझाएं मुख्यमंत्री जी किस संदर्भ में अपने ऐसा कहा
बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने जिस तरह से बिहार में अपराध के कॉन्सेप्ट कम हुए हैं और क्राईम बढ़ रहे हैं तो मुख्यमंत्री जी आपको पता होना चाहिए कि देवनागरी में अपराध कहा जाता है और अंग्रेजी में क्राइम अगर आपको जानकारी नहीं थी तो अपने अधिकारियों से जानकारी लेकर इस तरह की बातें बोलनी चाहिए थी इससे यह स्पष्ट होता है की बिहार में सरकार के शीर्ष पर बैठे हुए मुख्यमंत्री जी को ज्ञान की कमी है । जिस कारण ऐसी भाषा उन्होंने बोली है। हां यह बात सही है की अपराध को संरक्षण देने वाले ही अब अपराध करने लगे हैं इसीलिए आप उसको क्राइम कह रहे हैं क्योंकि कल जिस तरह से मधुबनी के बाबू बरही में एक पुलिस पदाधिकारी ने आम लोगों को गोली मार दी यह सही मायने में क्रीम है क्योंकि सत्ता सीधे अब गोली मारने का काम कर रही है जिसे क्राईम कहा जा सकताहै