Welcome to बात जनता की   Click to listen highlighted text! Welcome to बात जनता की
देश

Petrol News: 20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?

Petrol News: पिछले काफी समय से एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल को लेकर काफी चर्चा बाजार में चल रही है. तो कोई इसके समर्थन में है तो कोई खिलाफ है. इसी बीच अब सरकारी की तरफ से इसे लेकर एक बयान सामने आया है.

E85 Fuel: पिछले कई दिनों से बाजार में एथेनॉल मिक्स पेट्रोल को लेकर चर्चाएं काफी तेज हो रही हैं. एक तरफ सरकार इसका समर्थन कर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ कई लोग इसके खिलाफ भी नजर आ रहे हैं. जब से ये फ्यूल अनाउंस हुआ है तभी से इसमें कई नुख्स निकाले जा रहे हैं. अब इसी बीच सरकार की तरफ से E20 फ्यूल को लेकर सारी उड़ रही अफवाहों को खारिज कर दिया गया है.

क्या बोले पेट्रोलियम मिनिस्टर
दरअसल हाल ही में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी न्यूज 18 के एक प्रोग्राम में शामिल होने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल को लेकर खुल बात की और हर सवाल का बेबाकी से जवाब दिया. इसी दौरान उन्होंने 20% एथेनॉल मिले हुए पेट्रोल यानी E20 को लेकर लोगों की चिंताओं को पूरी तरह से बेबुनियाद बताया. उन्होंने कहा कि, ‘E20 पेट्रोल से इंजन खराब होने की खबरें गलत हैं. ये योजना पर्यावरण को बेहतर बनाने और भारत की तेल आयात पर निर्भरता को कम करने के लिए शुरू की गई है’.

E85 लाने की तैयारी में सरकार
इस दौरान ही मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने E85 फ्यूल को लेकर भी बात की और बताया कि सरकार जल्दी ही इसे लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कहा, ‘सरकार E85 पेट्रोल लाने की तैयारी कर रही है. इसमें 85% तक एथेनॉल होगा और इसकी कीमत E20 पेट्रोल से करीब 20 रुपये प्रति लीटर कम हो सकती है. हालांकि इसका इस्तेमाल केवल फ्लेक्स-फ्यूल व्हीकल (FFV) में ही किया जा सकेगा.

E25 की भी हो रही टेस्टिंग
इतना ही नहीं बल्कि मंत्री हरदीर सिंह पुरी ने ये भी साफ किया कि E25 पेट्रोल अभी केवल टेस्टिंग लेवल पर ही है. इसे लेकर किसी तरह की भ्रम की स्थिति नहीं होनी चाहिए. सरकार वैज्ञानिक परीक्षण के बाद ही आगे कोई फैसला करेगी. उन्होंने ये भी कहा कि सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को भी पूरा समर्थन देती है. इसका मतलब है कि आने वाले समय में भारत में एथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल और इलेक्ट्रिक वाहन, दोनों साथ-साथ आगे बढ़ेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!